दोस्तों किसी भी स्टूडेंट्स के लिए आलस उसका सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जिसने अपनी पढ़ाई या फिर खुद के प्रति आलस किया, उसके लाइफ में आलस सबसे बड़ी बाधा बनेगी, क्योंकि आलस की कारण आपका जो एक्स्पेन्सिव टाइम बीत रहा है, वह लौटकर दोबारा बिल्कुल भी नहीं आने वाला है, क्योंकि जो आप अभी सीख सकते हैं या फिर कुछ अच्छा कर सकते हैं, वह लौटकर नहीं आने वाला। इसलिए अपनी इस बुरी आदत जो कि आलस के रूप में खड़ा है उसे अपने पास से दूर हटाईये
नहीं तो आपको बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा देगा। तो सबसे पहले आपको ये जानना चाहिए की आखिरकार ये
आलस होता क्या है
और ये स्टूडेंट को ही ज्यादातर क्यों आता है? कहने का मतलब ये है की अगर आपको आलस के बारे में सही से ज्ञान नहीं होगा तो फिर आप इसे दूर भगाने के उपाय को भी कैसे कर पाएंगे? इसलिए सबसे पहले आलस के बारे में जानिये और फिर इसके कारण को भी ढूंढिए। इसके बाद ही इसको दूर करने के उपाय करें तो ज्यादा अच्छा होगा। तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेगे
आलस कों दूर कैसे करें?
मैं आपको कुछ टिप्स बता रहा हूँ जिससे आप आलस को दूर कर सकते हैं। सबसे पहले जानते हैं काम के प्रति इन्ट्रेस्ट जगह है दोस्तों बहुत सारे ऐसे स्टूडेंट्स होते हैं जो अपने काम के पढ़ते या फिर पढ़ाई के प्रति इन्ट्रेस्ट नहीं जगाते हैं।
ऐसे स्टूडेंट्स को पढ़ाई के प्रति इन्ट्रेस्ट लाने के लिए दिमाग से बहुत मजबूत बनना होगा तभी आप पढ़ाई के प्रति ला पाएंगे। तो कई लोग आलस की वजह से अपने काम को बोझ मानने लगते हैं। ऐसा करने से उनका काम पूरी तरह से रुक जाता है। लेकिन अगर आपको अपना काम काफी बुरा लग रहा है तो उससे मुँह मोड़ने बल्कि उसे करने की कोशिश करे। ऐसी सोच लाने से आप काफी हद तक आलस से छुटकारा पा सकते हैं। दोस्तों आप कई महान व्यक्ति से प्रेरणा ले सकते हैं। खुद को मोटिवेट कर सकते हैं, जिससे आपको काफी ऊर्जा मिले गी और आप
अपने काम के प्रति इन्ट्रेस्ट भी लांस पाएंगे। तो जब तक आप किसी को अपना आइडियल नहीं बनाएंगे तब तक आप खुद को कैसे समझ पाएंगे? खुद को समझिए और अपने काम या फिर पढ़ाई में पूरे मन के साथ लग जाइए। आलस खुद ब खुद भाग जायेगा। अब जानते हैं
एक्सरसाइज करें
तो दिनभर ऐक्टिव उठाने के लिए सुबह सुबह एक्सरसाइज करना चाहिए। एक्सरसाइज से कई तरह के फायदे होते हैं। रोज़ मॉर्निंग में आधे घंटे का एक्सर्साइज़ आपको दिनभर फ्रेश रखता है और ये आपको आलस भी नहीं आने देगा क्योंकि यह शरीर के साथ साथ दिमाग के लिए भी बेहद
फायदेमंद होती है। आप डेली एक्सरसाइज करें या फिर वॉकिंग करें। दोनों ही आपको आलस को दूर करने में हेल्प करता है। आप चाहें तो योग भी कर सकते हैं। योग से भी दिनभर फ्रेश रहेंगे, जिससे आपको एनर्जी मिलेगी और आलस खुद व खुद भाग जाएगा। तो दोस्तों आप ये तरीका जरुर फॉलो कीजिए ताकि आपको दिनभर अपने काम में एनर्जी मिलती रहे। इसके बाद जानते है
पढ़ाई के दौरान आराम भी करें
तो उसको लगातार पढ़ाई करने या फिर कोई काम करने से आलस आने लगता है। इससे बचने के लिए आपको कुछ देर आराम भी करना चाहिए क्योंकि शरीर भी आराम चाहता है।
आप चाहकर भी लगातार पढ़ाई नहीं कर सकते क्योंकि कोई भी काम करने की सीमा होती है। आप उतने वक्त तक ही काम कर सकते हैं। इसलिए पढ़ाई या फिर काम करने के बीच बीच में थोड़ी देर का ब्रेक जरूर लें। आप चाहें तो 5 मिनट वॉक भी कर सकते हैं। इससे आपका आलस भी भाग जाएगा और आप काम के प्रति और ज्यादा गंभीर हो जाएंगे। तो दोस्तों इस टिप्स को जरूर अपनाएं, जिससे आपको बेनिफिट मिल सके। इसके बाद जानते हैं
खाने में हल्की डाइट लें
तो इसमें जब भी आप खाना खाते हैं तो आपको आलस लगने लगता होगा। ऐसा इसलिए होता है कि आप अपनी क्षमता से ज्यादा खा लेते हैं, जो आलस का एक बड़ा कारण है। ज्यादातर लोग अपनी खाने में भारी चीजों का सेवन करते हैं, जिसमें फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में शामिल होता है। ये आपकी बॉडी को बेहद सुस्त बना देता है जिसकारण आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं।
ऐसे में आपको हल्का खाना खाने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से आप अपने शरीर को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे और आपको अपने काम में भी मन लगने लगेगा। अब जानते हैं
नींद पूरी करें
तो कई बार ऐसा होता है की आप रात भर पढ़ाई किये या फिर कोई जरूरी काम निपटाने के चक्कर में सोए ही नहीं, जिससे आपकी नींद पूरी नहीं हुई। ऐसे में आपको दिनभर आलस रहेगा। शरीर थका थका सा लगेगा, जो कि एक आलस का ही रूप है और आप दिन भर कोई भी काम या फिर पढ़ाई डंग से नहीं कर पाएंगे।
सही समय पर डेली सो जाइए और मॉर्निंग में जल्दी उठ जाइए। इससे आपके हेल्थ पर भी असर नहीं पड़ेगा और आप सुबह सुबह अच्छा फील करेंगे, जिससे दिनभर आलस नहीं रहेगा और काम भी सही से हो पायेगा